ऐसे लोगों पर शनि हमेशा रहते हैं मेहरबान


By Arbaaj09, Oct 2023 11:39 AMnaidunia.com

शनि देव

हिंदू धर्म में शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते है।

कुंडली में शनि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर होती है, तो व्यक्ति का जीवन परेशानियों से भरा हुआ रहता हैं।

शनि रहते है मेहरबान

अगर कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत है, तो समझ लें कि आपका जीवन सफल है। शनि व्यक्ति को रंक से राजा बना सकते है।

न्याय करने वालों पर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव उन लोगों पर काफी मेहरबान रहते है, तो जो दूसरों के साथ न्याय करते हैं।

साफ-सफाई वालों पर

मान्यताओं के अनुसार जो लोग अपने नाखून और दांतों को हमेशा साफ-सुथरा रखते है उनके ऊपर शनि देव की कृपा बनी रहती है।

सच्चे लोगों पर

जो लोग दिल के काफी सच्चे होते है उन लोगों पर भी न्याय के देवता शनि मेहरबान रहते है, इसलिए शनि के प्रकोप से बचने के लिए सच बोला करें।

कुंभ राशि पर

ये राशि शनि देव की प्रिय राशि मानी जाता है, इसलिए कुंभ राशि के जातको पर शनि देव की विशेष कृपा बनी रहती है।

तुला राशि

इस राशि के जातक ईमानदार और मेहनती होते है जिस कारण शनि देव तुला राशि के लोगों पर सदैव मेहरबान रहते हैं।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

धन में बढ़ोतरी के लिए घर में रखें ये 5 चीजें