हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। वास्तु के अनुसार घर में कुछ चीजों को रखना बेहद ही शुभ और फलदायी माना जाता है।
अगर धन में वृद्धि चाहते है, तो उसके लिए जरूरी है कि वास्तु के नियमों का पालन करें। वास्तु के नियमों का पालन करने से धन में खूब बढ़ोतरी होती है।
यदि आप धन में बढ़ोतरी चाहते है, तो बस घर में इन पांच चीजों को रख लें। धन से जुड़ी तमाम समस्याएं दूर हो सकती हैं।
हिंदू धर्म में धन की देवी मां लक्ष्मी को माना जाता है, इसलिए घर में मां लक्ष्मी जी की मूर्ति को जरूर रखें। इसकी कृपा से तिजोरी हमेशा भरी रहेगी।
घर के मंदिर में शंख को रखना शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार जिस घर में शंख होता है उस घर में पैसों की बरकत होती है।
भगवान धन कुबेर जी की मूर्ति घर में रखने से धन आकर्षित होता है और धन लाभ के योग बनते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बांसुरी रखने से भी धन में बढ़ोतरी होती है, इसलिए घर में बांसुरी को जरूर रखें।
वास्तु के मुताबिक घर में भगवान गणेश जी की मूर्ति रखने से धन में खूब बरकत होती है और घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है।