Dhanteras 2023: किस धातु को घर लाने से बनेंगे धनवान? जानें


By Shivansh Shekhar30, Oct 2023 06:00 PMnaidunia.com

धनतेरस का त्योहार

साल 2023 में धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर 2023, शुक्रवार को मनाया जाएगा। धनतेरस के इस पर्व को धनत्रयोदशी भी कहते हैं।

मां लक्ष्मी की पूजा

इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा प्रदोष काल यानि शाम के समय की जाती है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को यह पर्व मनाया जाता है।

कई शुभ योग

इस वर्ष धनतेरस पर एक नहीं बल्कि कई शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन द्वादशी तिथि भी है। इस तिथि के दिन एकादशी के व्रत का पारण किया जाता है।

कब है धनतेरस?

धनतेरस का पर्व उदया तिथि के मुताबिक 10 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, इस दिन अभिजीत मुहूर्त 11:43 से 12:26 रहेगा।

खरीदारी का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से 11 नवंबर सुबह 6 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

खरीदारी का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से 11 नवंबर सुबह 6 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

धातुओं की खरीदारी

धनतेरस के दिन सोना, चांदी, पीतल आदि धातु के बर्तन की खरीदारी शुभ होती है। मान्यता है कि इससे माता लक्ष्मी का आगमन होता है।

सूर्य मंगल युति

तुला राशि में धनतेरस के दिन सूर्य और मंगल की युति अच्छी नहीं है। इस कारण से शादीशुदा कपल्स के बीच मनमुटाव हो सकते हैं।

पीतल बर्तन खरीदें

धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि पीतल के बर्तन खरीदने से धनवंतरी देव काफ़ी प्रसन्न होते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

नहाने के तुरंत बाद करें ये 4 काम, धन में होगी बढ़ोतरी