उपाय करने से न्याय के देवता शनि कष्ट करेंगे दूर
By Dheeraj Bajpai
2023-05-19, 09:17 IST
naidunia.com
कर्मफल दाता हैं शनि देव
जीवन के अच्छे-बुरे कर्मों का फल शनि देव ही देते हैं। शनि देव का पूजन करने पर पाप प्रभाव कम होते हैं।
आज शनि देव का विशेष पूजन
शनि देव न्याय के देवता हैं। ज्येष्ठ अमावस्या के दिन ही शनि देव का जन्म हुआ था। आज शनि देव का विशेष पूजन होता है।
नौ मुख्य ग्रहों में से एक
ज्योतिष दृष्टि में नौ मुख्य ग्रहों में से एक शनि देव को न्यायकर्ता के रूप में स्थान प्राप्त है।
अच्छे और बुरे कर्मों का फल देते हैं
मनुष्य के जीवन के सभी अच्छे और बुरे कर्मों का फल शनि देव ही करते हैं। इस दिन शनि पूजन करने पर पाप प्रभाव कम होते हैं।
शनिदेव के निमित्त विधि-विधान
शनिदेव के निमित्त विधि-विधान से पूजा पाठ, व्रत व दान पूण्य करने से शनि संबंधी सभी कष्ट दूर होते हैं। शुभ कर्मों की प्राप्ति भी होती है।
सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाएं
शनिदेव पूजा के लिए स्नान आदि से निवृत्त होकर शनिदेव के निमित्त सरसों या तिल के तेल का दीपक पीपल के वृक्ष के नीचे जलाएं।
ॐ शनिश्चराय नम: का जाप करें
शनि मंत्र ॐ शनिश्चराय नम: का जाप करें। शनिदेव से संबंधित वस्तुओं तिल, उड़द, काला कंबल, लोहा,वस्त्र, तेल इत्यादि का दान करें।
प्रदान करते हैं विशिष्ट फल
आज करें उनकी पूजा आराधना और अनुष्ठान। ऐसा करने से शनिदेव विशिष्ट फल प्रदान करते हैं।
नई नई टिप्स पढ़ने के लिये कीजिए फालो
हर रोज नई नई टिप्स पढ़ने के लिये naidunia.com को फालो कीजिए।
गौ माता से जुड़े ये उपाय दिलाएंगे घर की परेशानियों से मुक्ति
Read More