गौ माता से जुड़े ये उपाय दिलाएंगे घर की परेशानियों से मुक्ति


By Sandeep Chourey2023-05-19, 09:18 ISTnaidunia.com

सनातन परंपरा में गाय

सनातन परंपरा में गाय की पूजा प्राचीन काल से हो रही है। प्राचीन काल से ही भारत में इसे गोधन मानकर पूजा की जाती रही है।

गाय की महिमा

पौराणिक ग्रंथों में भी गाय की महिमा का गुणगान किया गया है। भगवान श्रीकृष्ण को गाय बहुत प्रिय थी। धार्मिक मान्यता है कि गाय में सभी देवी-देवताओं का वास होता है।

गाय को खिलाएं पहली रोटी

हिंदुओं में गाय काफी आराध्य है इसलिए रोज पहली रोटी गाय के लिए निकालते हैं। गाय की पूजा से सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का वरदान मिलता है।

मंगल दोष दूर करें

यदि किसी जातक की कुंडली में मंगल ग्रह के अशुभ फल प्राप्त हो रहे हों तो लाल रंग की गाय की सेवा करें। रोज लाल रंग की गाय को रोटी खिलाना चाहिए।

बुध ग्रह की शांति

कुंडली में बुध ग्रह की अशुभ दिख रहे हो तो ऐसे में जातक को बुधवार के दिन गायों को हरा चारा खिलाना चाहिए। जल्द ही शुभ फल दिखने लगते हैं।

शनि की महादशा

शनि महादशा या फिर ढैय्या अथवा साढ़ेसाती होने पर काले रंग की गाय का दान करना चाहिए। ऐसा करने से शनि ग्रह की शांति होती है और विपत्तियां दूर होती है।

पितृदोष करें दूर

कुंडली में यदि पितृ दोष के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसी स्थिति में रोज या अमावस्या के दिन गाय को रोटी, गुड़, हरा चारा खिलाना शुभ होता है।

त्वचा पर नजर आ रहें ये बदलाव, हो सकता है स्किन कैंसर