Shani Jayanti 2025: इन 5 उपायों से शनि देव होते हैं प्रसन्न


By Arbaaj27, May 2025 11:33 AMnaidunia.com

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज मंगलवार यानी 27 मई को शनि जयंती है। हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इस दिन शनि देव से जुड़े उपाय करने चाहिए।

शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय

शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। शनि देव का क्रोध झेलना काफी मुश्किल होता है। दूसरी ओर अगर शनि देव आपसे प्रसन्न हैं, जो जीवन में किसी तरह की समस्या नहीं होती है।

सरसों का दीपक जलाएं

अगर आप शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो शनि जयंती पर शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।

काले तिल का दान करें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि जयंती पर जरूरतमंदों को काले तिल या काली चीजों का दान करने से न्याय के देवता प्रसन्न होते हैं।

पीपल के पत्ते पर मंत्र लिखें

शनि देव को जल्दी प्रसन्न करने के लिए आप पीपल के पत्ते पर शनि मंत्र ऊं “शं शनैश्चराय नमः” मंत्र लिखकर पीपल के जड़ पर रख दें।

शमी का पौधा लगाएं

शनि जयंती वाले दिन शमी का पौधा लगाने से भी शनि देव आपसे प्रसन्न हो सकते हैं। यह पौधा उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं और जल तांबे के लोटे से अर्पित करें।

शनि देव की पूजा करें

शनि जयंती के दिन शनि देव के मंदिर जरूर जाना चाहिए। इस दिन मंदिर जाने और पूजा करने से भी शनि देव प्रसन्न होते हैं।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Shani Jayanti 2025 : शनिदेव को जरूर लगाएं इन 3 चीजों का भोग