Shani Jayanti 2025 किन चीजों का दान करना चाहिए?


By Ayushi Singh17, May 2025 03:40 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में शनि जयंती का विशेष महत्व है और इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं कि शनि जयंती पर किन चीजों का दान करना चाहिए-

शनि जयंती कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार,ज्येष्ठ माह में शनि जयंती मनाई जाती है जो कि इस बार 27 मई 2025 दिन मंगलवार के दिन पड़ रही है।

सरसों के तेल का दान करें

शनि जयंती के दिन सरसों के तेल का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शनि देव की विशेष कृपा बनी रहती है।

काले तिल का दान करें

शनि जयंती के दिन काले तिल का दान करने से जीवन में कई लाभ मिलते हैं और इससे पुण्य की प्राप्ति होती है।

काला छाता दान करें

कहा जाता है कि शनि जयंती के दिन गरीबों और जरूरतमंद में काले छाता का दान करना लाभकारी माना जाता है। साथ ही, शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

जूते-चप्पल का दान

शनि जयंती के दिन गरीबों और जरूरतमंद में जूते-चप्पल का दान करने से हमेशा शनिदेव की दया-दृष्टि बनी रहती है।

काली उड़द का दान

शनि जयंती के दिन काली उड़द का दान करने से शनिदेव की कृपा सदैव बनी रहती है और इससे शनि का अशुभ प्रभाव कम होता है।

शनि जयंती पर इन चीजों का दान करना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

ज्येष्ठ माह में सूर्यदेव को कैसे प्रसन्न करें?