6 जून को शनि जयंती और वट सावित्री व्रत दोनों एक साथ मनाए जाएंगे। दरअसल, ज्येष्ठ माह की अमावस्या को सावित्री व्रत रखा जाता है और इसी दिन शनि जयंती भी है।
शनि जयंती और वट सावित्री व्रत के दिन एक अद्भुत संयोग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो शिव वास योग कुछ लोगों के लिए लाभदायक साबित होगा।
शनि जयंती के मौके पर बन रहे शुभ योग का सकारात्मक प्रभाव कुछ राशि वालों के जीवन पर पड़ेगा। इतना ही नहीं, इन राशि वालों को धन की प्राप्ति भी होगी।
इस राशि वालों के लिए 6 जून को बन रहा संयोग शुभ साबित होगा। इसके प्रभाव से जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी और विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
यह संयोग वृषभ राशि के जातकों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को नौकरी में तरक्की प्राप्त हो सकती है।
अमावस्या के दिन बन रहे इस योग का लाभ सिंह राशि के जातकों को भी मिलेगा। इनके जीवन में आर्थिक उन्नति के कई शानदार अवसर खुलेंगे।
इस राशि के जातकों के लिए भी यह संयोग शुभ साबित होगा। इतना ही नहीं, कर्क राशि वालों की आय में वृद्धि होने के भी संयोग बन रहे हैं।
यहां दी गई जानकारी धार्मिक और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसकी विश्वसनीयता की गारंटी हमारी तरफ से नहीं ली जा रही है।
यहां हमने जाना कि ज्येष्ठ माह की अमवास्या के दिन कौन सा शुभ संयोग बन रहा है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ