साल की ज्येष्ठ अमावस्या तिथि के दिन शनि जयंती मनाई जाती है। शनि जयंती पर शनि देव की पूजा-अर्चना की जाती है। इसके साथ ही दीपक भी जलाना चाहिए।
हिंदू धर्म में दीपक जलाना शुभ और फलदायी माना जाता है। दीपक जलाने से भगवान प्रसन्न होते है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
शनि जयंती के दिन पूजा करे के साथ ही दीपक जलाने की भी प्रथा है। इस दिन पूजा करने के बाद पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाया जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सरसों का तेल शनि देव का प्रिय माना जाता है। शनि जयंती के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
अगर आप शनि जयंती के दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाते है, तो पूरे साल आपको शनि देव की कृपा प्राप्त होगी।
शनि जयंती वाले दिन सरसों के तेल का दीपक जलाने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। दीपक जलाने से धन योग बनता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
शनि जयंती के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ