भगवान विष्णु को गुरुवार का दिन समर्पित होता है। इस दिन कुछ उपाय करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है।
कार्यक्षेत्र पर किसी भी तरह की समस्या आने पर गुरुवार के दिन एक उपाय कर लें। इसके लिए पीले फूल, नारियल, पीले फल और हल्दी को एक पोटली में बांधकर मंदिर की सीढ़ियों पर रखकर आ जाएं।
गुरुवार के दिन मंदिर जाकर भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से नौकरी से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
जिन जातकों को व्यापार में नुकसान हो रहा है, उन्हें गुरुवार के दिन पीले कपड़े पहनकर मंदिर जाना चाहिए। इसके अलावा, हल्दी की माला चढ़ाएं।
गुरुवार के दिन हल्दी का तिलक लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपका दिमाग शांत रहेगा और क्रोध आने की समस्या भी दूर हो जाएगी।
अगर आपके घर में बरकत नहीं है तो गुरुवार के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें। दोनों देवी-देवताओं के आशीर्वाद से आपकी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी।
गुरुवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करके उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है। धन की देवी की कृपा से इंसान को पैसों के मामले में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।
यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हमारी तरफ से इसके जरिए किसी भी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
गुरुवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए यहां बताए गए उपाय अपनाएं। इस तरह की अन्य रोचक धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ