शनि जयंती पर इन मंत्रों के जाप से मिलेगी कष्टों से मुक्ति


By Prakhar Pandey2023-05-19, 14:11 ISTnaidunia.com

शुक्रवार

2023 में 19 मई शुक्रवार को शनि जयंती मनाई जा रही हैं। आइए जानते है कि आखिर किन मंत्रों के जाप से मिलेगा कष्टों से छुटकारा।

शनि जयंती

शनि जयंती के दिन शनिदेव की विधिवत पूजा अर्चना से शनिदेव अति प्रसन्न होते हैं और आपके कार्यों में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं।आइए जानते हैं शनिदेव को खुश करने के लिए आपको किन मंत्रों का जाप करना चाहिए

मंत्र

शनिदेव को खुश करने के लिए ‘ॐ भूर्भुव: स्व: शन्नोदेवीरभिये विद्महे नीलांजनाय धीमहि तन्नो शनि: प्रचोदयात्’ मंत्र का जाप करें।

महामंत्र

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए ऊं निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥ मंत्र का जप करें।

पाठ

शनि जयंती के दिन शनि रोग निवारण मंत्र, बीज मंत्र, शनि महामंत्र और कवच का पाठ करने से इंसान को हर तरह से दुख-दर्द से छुटकारा मिलता हैं।

ज्येष्ठ माह

माना जाता हैं कि ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनिदेव का जन्म हुआ था। इसी कारण हर साल इसी तिथि पर शनि जयंती मनाई जाती हैं।

साढ़े साती और ढैय्या

शनिदेव की शनि जयंती पर विधिवत पूजा करने से शनि की साढ़े साती और ढैय्या का नकारात्मक प्रभाव खत्म होता हैं। साथ ही शनिदेव की कृपा से हर कार्य सिद्ध भी होता हैं।

पूजन

शनि जयंती के दिन शनिदेव पर तेल चढ़ाकर आसन पर बैठे और विधिवत मंत्रों का जाप करें। शनिदेव आपके सारे कष्ट काटेंगे और मान सम्मान व कीर्ति में भी बढ़ोतरी होगी।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

विटामिन D की कमी से होने वाली बीमारियां