शनि ग्रह सबसे धीमी गति से गोचर करते हैं। इस समय मंगल अपनी राशि मेष में विराजमान हैं। ऐसे में शनि की दृष्टि 12 जुलाई तक मंगल पर पड़ेगी।
शनि की तीसरी दृष्टि मंगल पर पड़ रही है, जिसे शुभ नहीं माना जाता है। शनि-मंगल की वजह से कुछ राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इस राशि के जातकों पर शनि की तीसरी दृष्टि का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है और अचानक किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
मंगल ग्रह पर शनि की तीसरी दृष्टि पड़ने का नकारात्मक प्रभाव वृश्चिक राशि पर भी पड़ेगा। जीवन में कई तरह की परेशानियों के आने से आप निराश हो सकते हैं।
मंगल और शनि ग्रह की वजह से कन्या राशि के लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सामान्य कार्य को पूरा करने में भी आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
इस राशि के ऊपर मंगल और शनि दोनों अशुभ प्रभाव डाल सकते हैं। मकर राशि के व्यापारियों को हर कार्य में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
शनि की दृष्टि मंगल पर पड़ने से कर्क राशि के जातकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, आपके जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं।
यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि बिल्कुल नहीं की जा रही है।
मंगल पर शनि की दृष्टि पड़ने का नुकसान कुछ राशि के लोगों पर पड़ेगा। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ