शनि के नक्षत्र परिवर्तन से 3 राशियों की बढ़ेगी चिंता


By Sahil27, Mar 2024 12:46 PMnaidunia.com

शनि ग्रह का महत्व

शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, उनका राशि या नक्षत्र परिवर्तन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण होता है।

शनि का नक्षत्र परिवर्तन

6 अप्रैल को शाम 3 बजकर 55 मिनट पर शनि नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इस नक्षत्र परिवर्तन से मेष समेत तमाम राशियों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेंगे।

अशुभ फल

अप्रैल में होने वाला शनि ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशि वालों को अशुभ फल देगा। ऐसे में कुल 3 राशि वालों को संभलकर रहना होगा।

शनि नहीं करेंगे राशि परिवर्तन

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2024 में शनि ग्रह राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। हालांकि, न्याय के देवता समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन जरूर करेंगे।

मेष राशि के जातक

इस राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन ज्यादा शुभ साबित नहीं होगा। इस दौरान आपको नौकरी में भी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि

शनि का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए कई मायनों में ठीक नहीं रहेगा। इसकी वजह से आपको प्रोफेशनल लाइफ में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि

करियर और कारोबार के लिहाज से मीन राशि वालों के लिए भी यह नक्षत्र परिवर्तन सही नहीं रहने वाला है। इतना ही नहीं, समाज में आपका मान-सम्मान भी कम हो सकता है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का भी कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने शनि के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव जाना। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गजकेसरी योग से चमक जाएगी इन राशियों की किस्मत