15 मार्च को सूर्य ने मीन राशि में प्रवेश किया। पिछले एक महीने से सूर्य कुंभ राशि में शनि के साथ युति कर रहे थे।
शनि की मुख्य त्रिकोण राशि कुंभ में सूर्य और शनि की युति कुछ राशियों की उन्नति में बाधा उत्पन्न कर रही थी।
जैसे ही सूर्य ने कुंभ को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश किया। कई राशि वालों के भाग्य खुल गए।
आइए जानते हैं कि मीन संक्रांति से किन राशियों के जातकों को लाभ होगा।
सूर्य का गोचर वृष राशि के जातकों के लिए काफी राहत देगा। जीवन में सुनहरे दिनों की शुरूआत होगी। व्यापार के लिए समय अच्छा है।
सूर्य के राशि परिवर्तन से कर्क राशि वालों का भाग्य बदल सकता है। रुका हुआ काम शुरू होगा। तनाव से मुक्ति मिलेगी।
धन कमाने के नए रास्ते बनेंगे। पारिवारिक कलह समाप्त होगी। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।