शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या बहुत ही मारक होती है। लोगों को हमेशा साढ़ेसाती से भय रहता है।
शनि अभी मकर राशि में हैं। वे अगले साल यानी 2023 में कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
शनि मकर राशि में 17 जनवरी 2023 तक मार्गी अवस्था में रहेंगे। इसके बाद वे कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।
शनि के अपनी ही स्वराशि कुंभ में प्रवेश करने से कुछ राशियों की साढ़ेसाती और ढैय्या खत्म हो जाएगी। वहीं कुछ पर शनि का प्रभाव बढ़ जाएगा।
शनि के राशि परिवर्तन से 2023 से तुला और मिथुन राशि के लोगों पर से ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाएगा। वहीं धनु राशि वालों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी।
शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने के कारण कुंभ, मकर और मीन राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा।
साल 2023 में कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। इन राशि के जातकों को जीवन में कई तरह के कष्ट देखने को मिलेंगे।