शनि की तीसरी दृष्टि में ये 5 राशियां, जानिए उपाय


By 18, Apr 2023 03:43 PMnaidunia.com

शनिदेव

शनि फिलहाल कुंभ राशि में हैं। कई राशियों पर उनकी तीसरी दृष्टि है। फलस्वरूप कुछ राशियों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

मेष

मेष राशि के जातकों पर शनि की कुटिल दृष्टि है, जो उनके काम में बाधा डाल सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कन्या

शनि की तीसरी दृष्टि कन्या राशिवालों को परेशान कर सकती है। काम का दबाव रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है।

तुला

शनि की वक्री दृष्टि कार्यक्षेत्र में टकराव का कारण बन सकती है। किसी अप्रत्याशित यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मकर

शनि की टेढ़ी नजर बनाए हुए काम बिगाड़ सकती है। करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चे बढ़ेंगे।

मीन

धन कमाने में कठिनाई हो सकती है। रिश्ते खराब हो सकते हैं। काम में रुकावट आ सकती है।

शनि उपाय

शनिवार के दिन काले घोड़े को भीगे हुए चने खिलाएं। हनुमानजी के सामने दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वास्तु के अनुसार कैसे होना चाहिए गार्डन? जानें