वास्तु शास्त्र को हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण माना जाता हैं। आइए जानते हैं वास्तु के मुताबिक गार्डन कैसा होना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में गार्डन पूर्व और उत्तर दिशा में होनी शुभ माना जाता हैं। इससे घर में खुशहाली आती हैं।
घर में भूलकर भी पश्चिम दिशा में गार्डन न बनाए। वास्तु के अनुसार पश्चिम दिशा को अशुभ माना जाता हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर में गार्डन मुख्य द्वार की ओर है तो किसी बड़े पेड़ को नही लगाना चाहिए।
वास्तु के मुताबिक गार्डन में कांटेदार पौधों को नही लगाना चाहिए, मान्यताओं के मुताबिक ऐसा करने पर आपसी लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं।
गार्डन में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पौधे को शुभ माना जाता हैं और इस पौधे पर देवी-देवताओं का वास होता हैं।
अगर गार्डन में झरना लगाने की सोच रहे है तो वास्तु के अनुसार गार्डन के बीचों बीच झरने को लगाएं इससे धन लाभ होता हैं।