Shani Uday 2023: कुंभ राशि में शनि का उदय, अलर्ट रहें ये 5 राशि वाले


By Sandeep Chourey07, Mar 2023 08:40 AMnaidunia.com

शनिदेव का उदय

न्याय देव शनि का कुंभ राशि में उदय हो चुका है। शनि 31 जनवरी को इसी राशि में अस्त हुए थे। कुछ राशि के जातकों को बहुत संभलकर रहना होगा।

मेष राशि

प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए समय उचित नहीं है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है और आय के साधन बाधित हो सकते हैं। रुपये-पैसे की तंगी बढ़ेगी।

कन्या राशि

परिवार के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। अजनबियों से सावधान रहना होगा। गुप्त योजनाओं के बारे में किसी को न बताएं। रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि

कोई बड़ी लाभकारी डील हाथ से निकल सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। वैवाहिक जीवन भी प्रभावित हो सकता है।

मकर राशि

भाई-बहनों के साथ संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। सहकर्मियों के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं।

मीन राशि

रुपयों की फिजूलखर्ची से बचें। बेवजह की चीजों पर खर्च घर का बजट बिगाड़ेंगी। दुर्घटना होने की संभावनाएं हैं। अभी कोई नया काम न शुरू करें।

कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के कारगर उपाय