16 सितंबर को ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर कन्या राशि में होने जा रहा है। पितृ पक्ष की शुरुआत 17 सितंबर 2024 से हो रहा है और इस गोचर के साथ कुंभ में बैठे शनि पर सूर्य की शुभ दृष्टि पड़ेगी।
ज्योतिष गणनाओं के हिसाब से शनि पर सूर्य की शुभ छाया पड़ने से 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। इन राशियों पर जमकर नोटों की बारिश होने की संभावना है।
सूर्य के कन्या राशि में आने से मिथुन राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। मिथुन वालों के रुके हुए सभी कार्य पूरे हो सकते हैं और आय में वृद्धि की उम्मीद है।
जो मिथुन राशि के जातक व्यक्तिगत तौर पर व्यापार कर रहे हैं उनके कारोबार का विस्तार होगा। मुनाफा बढ़ने से मन प्रसन्न होगा। समाज में मान सम्मान मिलेगा।
कर्क राशि वालों को जो मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है उससे निजात मिलने वाली है। नौकरीपेशा लोगों को शुभ समाचार मिलने की पूरी संभावना है।
साथ ही, धन कमाने के कई नए स्रोत आएंगे। आय के स्रोत एक से बढ़कर अधिक हो सकते हैं। कर्ज की समस्या से जल्द ही मुक्ति मिलने की संभावना है।
बेरोजगार लोगों के लिए सूर्य और शनि का यह संयोग नया मार्ग लेकर आने वाला है। कोर्ट और कचहरी के चक्कर काट रहे लोगों को आराम मिलने वाला है।
निवेश करने वाले लोगों को कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। जमीन के मामले में आपको फायदा मिल सकता है। बड़े बुजुर्ग की खराब सेहत में सुधार आएगा।