सनातन धर्म में प्रतिदिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होता हैं। मान्यताओं के अनुसार शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित होता हैं।
ज्योतिष के अनुसार शनिवार को कुछ चीजों को नही खरीदना चाहिए, इन चीजों को खरीदने से शनिदेव अप्रसन्न होते है।
मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन लोहा भूलकर भी नही खरीदना चाहिए। इस दिन लोहे से बनी चीजों को खरीदने पर शनिदेव नाराज हो सकती है।
ज्योतिष के मुताबिक शानिदेव के दिन चमड़े से बने हुए जूते-चप्पलों को नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से असफलता का सामना करना पड़ सकता हैं।
शनिवार को तेल खरीदना रोगकारी माना जाता हैं। इस दिन आप तेल दान कर सकते हैं, इससे शनिदेव काफी प्रसन्न होते हैं।
ज्योतिष के अनुसार शनिवार के दिन काले कपड़े खरीदना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दिन काले कपड़े खरीदने से बचें।
झाडू से जरूर घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है लेकिन शनिवार को झाड़ू खरीदना शुभ नहीं माना जाता हैं।