शनिवार को इस तरह से करें सिक्के का दान, दूर होंगी सारी बाधाएं


By Sahil16, Aug 2024 01:57 PMnaidunia.com

शनिवार को करें दान

हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।

सिक्के का करें दान

शनिवार के दिन सही विधि के तहत सिक्के का दान करना फलदायी माना जाता है। इससे शनिदेव को प्रसन्न करने में भी मदद मिलती है।

मंदिर में जाकर करें दान

शनिवार के दिन किसी शनि मंदिर में जाएं। इसके बाद, वहां पर सिक्के का दान करें। आप चाहे तो मंदिर की दानपेटी में भी सिक्का डाल सकते हैं।

कपड़े में लपेट लें सिक्का

शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो सिक्के को घर से लाल कपड़े में लपेटकर जाएं। माना जाता है कि कपड़े में लपेटकर सिक्के का दान करना ज्यादा फलदायी होता है।

जरूरतमंद को दें सिक्का

शनिवार के दिन आप सिक्का किसी जरूरतमंद को भी दे सकते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जरूरतमंद को सिक्के का दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

शनिदेव को अर्पित करें

शनि मंदिर में शनिदेव के सामने भी सिक्का अर्पित किया जा सकता है। ऐसा करने से शनिदेव का आशीर्वाद मिलता है।

पीपल के नीचे भी रख सकते हैं

आप चाहे तो शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे भी सिक्का रख सकते हैं। इस उपाय को करने से घर में सुख-शांति का वास रहता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। यही कारण है कि हम उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं कर सकते हैं।

यहां हमने जाना कि शनिवार को सिक्के का दान करने से क्या होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हनुमान जी के सामने कपूर जलाने से क्या होता है?