Shankh Upay: कार्तिक मास में घर लाएं शंख, मां लक्ष्मी करेंगी धन की वर्षा


By Ekta Sharma13, Oct 2022 02:52 PMnaidunia.com

दक्षिणावर्ती शंख

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कार्तिक मास में दक्षिणावर्ती शंख घर में ले आएं। शुक्रवार के दिन शंख लाकर विधि-विधान से इसकी पूजा कर घर में स्थापित करें।

शंख की स्थापना

शंख स्थापित करने से घर में खूब बरकत होती है। शंख के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा करें और दूध से बनी सफेद मिठाइयों का भोग लगाएं।

घर में शंख होना

शंख को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों ही धारण करते हैं। जिस घर में शंख होता है वहां इन दोनों की कृपा होती है।

पूजा में शंख बजाना

रोजाना पूजा में शंख बजाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। साथ ही घर में अपार सुख-समृद्धि आती है।

जल भरकर रखें

शंख में जल भरकर शिवलिंग का अभिषेक करने से भोलेनाथ प्रसन्न होकर भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

वास्तु दोष

घर में यदि वास्तु दोष हो तो शंख में जल भरकर पूरे घर में छिड़कें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

Mysterious Temples: एक सीध में है ये 8 शिव मंदिर, आखिर क्या है रहस्य