सप्ताह के 7 दिन करें शंख के अलग उपाय, चमकेगी किस्मत


By Sahil29, Apr 2024 04:14 PMnaidunia.com

शंख के उपाय

ज्योतिष शास्त्र में शंख और इसकी ध्वनि को पवित्र माना जाता है। दिन के हिसाब से शंख के कुछ अचूक उपाय करने से परेशानियां दूर हो जाती हैं।

सोमवार के लिए उपाय

जिन लोगों का मन विचलित रहता है उन्हें सोमवार के दिन शंख में दूध भरकर चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से चंद्रमा मजबूत होता है और मन शांत रहता है।

मंगलवार को शंख का उपाय

हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी और मंगल ग्रह का माना जाता है। इस दिन सूर्योदय से पहले शंख बजाने से मंगल ग्रह मजबूत होता है।

बुधवार को करें ये 1 उपाय

बुध ग्रह को बुद्धि का कारक माना जाता है। इस दिन शंख में गंगाजल भरकर भगवान गणेश को अर्घ्य देने से बुद्धि और वाणी में वृद्धि होती है।

गुरुवार को शंख के उपाय

इस दिन भगवान विष्णु केसर में चंदन मिलाकर शंख में जल भरकर भगवान विष्णु को अर्घ्य दें। ऐसा करने से विष्णु जी का आशीर्वाद मिलता है।

शुक्रवार के लिए शंख के उपाय

धन की देवी को शुक्रवार का दिन समर्पित होता है। इस दिन शंख में गोपी चंदन, जल और इत्र मिलाकर मां लक्ष्मी की पूजा करें।

शनिवार के लिए शंख के उपाय

शनिदेव की पूजा शनिवार के दिन की जाती है। इस दिन शनि मंदिर में जाकर शंख बजाना शुभ होता है। ऐसा करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है।

रविवार को करें शंख के ये उपाय

कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत करने के लिए सूर्योदय से पहले शंख बजाएं। ऐसा हर रविवार करने वाले के मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

शंख के उपायों को लेकर यहां हमने बात की। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शुभ राजयोग के प्रभाव से अमीर बनेंगे 5 राशि वाले