शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है और उस दिन यानी 15 अक्टूबर 2023 को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।
यह साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा जो नवरात्रि के पहले दिन ही लगेगा। आइए इसके क्या प्रभाव पड़ेंगे जानते हैं।
नवरात्रि पर लगने वाला सूर्य ग्रहण की शुरुआत 14 अक्टूबर को रात 8 बजे से होगी, जो 15 अक्टूबर सुबह 2 बजकर 25 मिनट पर खत्म होगी।
इस बार नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर 2023 से हो रही है जो 23 अक्टूबर तक पूरे नौ दिन तक चलने वाली है।
इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होने जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि जब माता रानी हाथी पर आती हैं तब खूब वर्षा होती है।
इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होने जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि जब माता रानी हाथी पर आती हैं तब खूब वर्षा होती है।
बता दें कि इस सूर्य ग्रहण का असर नवरात्रि पर नहीं पड़ेगा और आप पहले ही दिन पूरे विधि-विधान से कलश स्थापना कर सकेंगे।
दरअसल, यह सूर्य ग्रहण 15 अक्टूबर को सुबह 2 बजकर 25 मिनट पर ही खत्म हो जाएगा। ऐसे में नवरात्रि पूजा पर कोई असर नहीं होगा।
यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं लग रहा है, इसलिए इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य करने पर रोक नहीं रहेंगे।