शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर 2023 से होने जा रही है जिसे लेकर पूरे देश में तैयारियां चल रही है। हिंदू धर्म का यह एक बड़ा पर्व होता है।
नवरात्रि में साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद ही जरूरी होता है। अपने घर के मुख्य द्वार पर हल्दी, कुमकुम से मां के पद को बनाएं।
नवरात्रि में सुबह और शाम का समय बेहद शुभ माना जाता है इसके लिए आप माता की आरती इस समय अवश्य करें।
नवरात्रि में अखंड ज्योति नियमित रूप से जला कर रखें और समय-समय पर उसमें तेल या घी डालते रहें, ताकि वह बंद न हो।
नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। यह काफी फलदायी माना जाता है इसलिए कन्या पूजन अवश्य करें।
नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। यह काफी फलदायी माना जाता है इसलिए कन्या पूजन अवश्य करें।
शास्त्रों के अनुसार, अष्टमी या नवमी के मौके पर नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराएं। यह बेहद शुभ माना जाता है।
नवरात्रि में अपने तन और मन को शुद्ध करके रखें। किसी के लिए बुरे विचार अपने मन के अंदर न रखें। यह सही नहीं माना जाता है।
माता रानी की पूजा ध्यान पूर्वक करनी चाहिए। सभी नियमों का पालन करके मां दुर्गा का पूजन करें, उनकी कृपा आपके ऊपर होगी।