स्वप्न शास्त्र के मुताबिक हर सपने के पीछे कुछ न कुछ मतलब होते हैं। जो हमारे जीवन में घटने वाली घटनाओं पर आधारित होते हैं।
ऐसी मान्यता है कि ये सपने हमें फ्यूचर में होने वाली होनी-अनहोनी की ओर इशारा करते हैं। यह काफी सारी चीजों को दर्शाता है।
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में देवी और देवताओं को देखना विशेष संकेत माना जाता है। यह शुभ और अशुभ दोनों हो सकते हैं।
आज हम आपको बताते हैं कि सपने में यदि मां दुर्गा दिखाई दे, तो इसका मतलब क्या होता है। आइए जानते हैं।
मां दुर्गा का सपना देखना काफी शुभ माना जाता है। यदि मां भगवती का सपना आपको नवरात्रि के दिनों में आता है तो इसका मतलब है कि माता आपके ऊपर प्रसन्न हैं।
मां दुर्गा का सपना देखना काफी शुभ माना जाता है। यदि मां भगवती का सपना आपको नवरात्रि के दिनों में आता है तो इसका मतलब है कि माता आपके ऊपर प्रसन्न हैं।
यदि मां दुर्गा आपको लाल रंग के वस्त्र या चुनरी में दिखाई देती हैं तो इसका अर्थ होता है कि आपके जीवन में शुभ बदलाव होने वाले हैं।
यदि सपने में माता की मूर्ति दिखाई देती है तो यह एक अच्छा सपना माना जाता है। यह मानसिक शांति और खुशहाली की ओर इशारा करता है।
अगर मां दुर्गा आपको शेर पर सवारी करते हुए दिखाई देती हैं तो भविष्य में आने वाले संकट की ओर इशारा होता है।