डोली पर आएंगी मां नव दुर्गे, दुनिया में मचेगा हड़कंप


By Shivansh Shekhar05, Sep 2024 02:00 PMnaidunia.com

आने वाला पर्व

हिंदू धर्म में पर्वों का इंतजार लोग बेसब्री से करते हैं। अभी आने वाले समय में गणेश चतुर्थी, पितृ पक्ष उसके बाद शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी। फिर छठ और दिवाली आएगी।

नवरात्रि का विशेष महत्व

शारदीय नवरात्रि का खासकर विशेष महत्व हिंदू धर्म में माना गया है। इस पर्व से शुभ समय की शुरुआत हो जाती है। 9 दिनों तक चलने वाला यह त्योहार फलदायी होता है।

मां भगवती का आगमन

ऐसे तो 9 दिनों तक मां भगवती का धरती पर आगमन शुभ माना जाता है। लेकीन वो किस सवारी के जरिए आ रही हैं उसका भी खास ध्यान भक्तों को रखना पड़ता है।

अगले छह महीने तक प्रभाव

जिस तरह से सवार होकर मां दुर्गे धरती पर आती हैं, उसका असर अगले 6 महीने यानी चैत्र नवरात्रि तक शुभ और अशुभ देखने को मिलता रहता है।

इस समय से होगी शुरुआत

शारदीय नवरात्रि 2024 की शुरुआत आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होने वाली है। इस वर्ष 3 अक्टूबर सुबह 4 बजकर 52 मिनट से इस तिथि की शुरुआत होगी।

डोली में आएंगी मां दुर्गा

ज्योतिषों का यह मानना है कि इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार को होगी। ऐसे में इस दिन माता का आगमन डोली या पालकी में होता है। इस साल गुरुवार को घटस्थापना होगी।

पड़ेगा अशुभ प्रभाव

ज्योतिष के अनुसार, इस बार इसका प्रभाव शुभ नहीं पड़ने वाला है। जब भी मां दुर्गा डोली में आती है, तब अगले 6 महीने चैत्र नवरात्रि तक मनुष्य के स्वास्थ्य पर बुरा असर देखने को मिलता है।

प्राकृतिक आपदाएं

माता के डोली में आने से लोग मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। साथ ही, प्राकृतिक आपदाएं आने की प्रबल संभावना है। यह बेहद गंभीर हो सकता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन घरों में तुलसी का पौधा लगाने से फैलती है अशांति