Shardiya Navratri: नवरात्रि पर करें ये 5 काम, चमक जाएगी किस्मत


By Prakhar Pandey02, Oct 2023 02:26 PMnaidunia.com

शारदीय नवरात्रि

शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू होकर 24 तारीख तक चलेगी। आज हम आपको बताएंगे ऐसे 5 उपायों के बारे में जिन्हें करने से आपकी किस्मत चमक सकती है।

नौ रूपों की पूजा

नवरात्रि के 9 दिनों तक सभी भक्तों को पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से माता रानी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। ऐसा करने से मैया मनचाहा आशीर्वाद देती है।

दुर्गा चालीसा का पाठ

नवरात्रि के समय में प्रत्येक 9 दिन अगर आप दुर्गा चालीसा का पाठ भी करते है तो इससे माता अति प्रसन्न होती है। मां को प्रसन्न करने के लिए मां के सभी रूपों की हर दिन पूजा करनी चाहिए।

कन्याओं का आशीर्वाद

शारदीय नवरात्रि में भी कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के दौरान कन्या भोजन कराना चाहिए और उनका आशीर्वाद भी लेना चाहिए। इस कार्य को करने से भी आपकी किस्मत चमक सकती है।

धन प्राप्ति

नवरात्रि के दौरान अपने घर में मां-दुर्गा की ऐसी तस्वीर ले आए जिसमें उनके हाथों से धन वर्षा हो रही हैं। इस उपाय को करने से हमेशा घर में सुख-समृद्धि और धन धान्य बना रहेगा।

मोर पंख ले आए

नवरात्रि के दौरान मोर पंख ले आए, इसे घर में स्थापित करने से शिक्षा में स्थायितता, बुद्धि में वृद्धि और पढ़ाई में ध्यान लगाने में मदद मिलती है। मोर पंख को मां सरस्वती का वाहन भी माना जाता है।

स्वास्तिक बनाएं

नवरात्रि के नौ दिन अपने घर के मुख्य दरवाजे पर हल्दी या कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं। स्वास्तिक को सुख-समृद्धि का निशान माना जाता है। इससे मां- दुर्गा खुशी खुशी आपके घर में वास करेंगी।

सुख-शांति का आशीर्वाद

चांदी और सोने के सिक्के को लेने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। सिक्कों पर देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीर होनी चाहिए। नवरात्रि के दौरान इस सिक्के को घर में लाने से सुख-शांति बनी रहती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Pitru Paksha 2023: क्या महिलाएं भी कर सकती हैं पिंडदान और श्राद्ध कर्म? जानें