पुरुषों के लिए शिलाजीत खाने के फायदे और नुकसान


By Prakhar Pandey14, Sep 2023 12:45 PMnaidunia.com

क्‍या है शिलाजीत?

शिलाजीत एक प्रकार की ऐसी दवा हैं जिसके सेवन से कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। आइए जानते हैं पुरुषों के लिए शिलाजीत के फायदे और नुकसान के बारे में।

हार्ट हेल्थ

शिलाजीत का सेवन पुरुषों के हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है। शिलाजीत औषधीय गुणों से भरपूर होने के चलते कई बीमारियों के खिलाफ बेहद फायदेमंद होता है।

टेस्टोस्टेरोन लेवल

पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाने में भी शिलाजीत बेहद मददगार होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से मांसपेशियों अच्छे ढंग से विकसित की जा सकती है।

शारीरिक क्षमता

शारीरिक क्षमता को बढ़ाने में भी शिलाजीत बेहद लाभकारी माना जाता है। साथ ही इसके सेवन से पुरुषों में स्पर्म काउंट भी बढ़ाया जा सकता है।

परेशानी

शिलाजीत से परेशानी

दूध के साथ ही शिलाजीत का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से इनफर्टिलिटी की परेशानी दूर होती है। इसके अलावा भी शिलाजीत के अन्य फायदे होते है। आइए जानते है इसके नुकसान के बारे में।

शिलाजीत का सेवन करें

प्रतिदिन पुरुषों को शिलाजीत का सेवन सिर्फ 300-500 मिलीग्राम ही करना चाहिए। इससे अधिक सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।

शिलाजीत के नुकसान

शिलाजीत का अधिक मात्रा में सेवन करने से स्वास्थ्य नुकसान भी उठाने पड़ सकते है। ऐसे में शिलाजीत को हमेशा सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।

शिलाजीत कैसे खाएं?

शिलाजीत को आप लिक्विड पाउडर और कैप्सूल के रूप में खा सकते है। इसके अलावा डॉक्टर से परामर्श करके ही इसका सेवन करें।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गर्म पानी में हल्दी और शहद मिलाकर पीने के फायदे