सोमवार के दिन विधि-विधान से पूजा करने से हर कष्ट दूर होते हैं। साथ ही सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती है।
सोमवार के दिन स्फटिक से बने शिवलिंग की सफेद चंदन से पूजा करने से महादेव की कृपा से हमेशा धन-धान्य भरा रहता है।
सोमवार के दिन भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा करने से चंद्रमा संबंधित सभी दोष और पीड़ाएं दूर हो जाती हैं।
सोमवार के दिन विधि-विधान से शिव पूजा कर शमी के पत्र के डंठल वाले भाग को तोड़कर पत्ती को बेलपत्र की तरह उल्टा कर चढ़ाएं।
शिव पूजा में शिव की प्रिय चीजों का जरूर चढ़ाएं। साथ ही उनके पंचाक्षरी मंत्र ओम नमः शिवाय मंत्र का अधिक से अधिक जप करें।