ज्येष्ठ अमावस्या इस बार 6 जून को पड़ने जा रहा है। इस दिन पवित्र नदी या सरोवर में स्नान करना जरूरी होता है। ऐसा करने से पुण्य फल मिलते हैं।
आज दिन शिव वास योग, ब्रह्म योग, रवि योग और पूर्वा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे आज भगवान गणेश की पूजा का महत्व अधिक है।
इस दिन शनि देव की पूजा का महत्व भी काफी ज्यादा होता है। इस दिन शिव की पूजा भी करनी चाहिए। ऐसा करने से वो प्रसन्न होते हैं और विशेष कृपा करते हैं। इसी के साथ कुछ राशियों का लाभ भी हो सकता है।
6 जून यानी शनि जयंती के बाद सिंह राशि वालों का जीवन धन्य होने वाला है। किसी नए काम में आपकी रुचि बढ़ सकती है साथ ही आकस्मिक धन मिल सकता है।
मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आप आर्थिक रूप से उन्नति करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।
मकर राशि वालों को भगवान शिव जी की कृपा से अच्छा धन लाभ हो सकता है। आपका मित्र आपके लिए कुछ नया गिफ्ट ला सकते हैं। जीवनसाथी का साथ अच्छा मिलेगा।
धनु राशि वालों को कुछ नए स्रोतों से आय की प्राप्ति हो सकती है। आप जिस क्षेत्र में हाथ आजमाएंगे उसमें आपको सफलता मिलने की उम्मीद है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।