टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी अपनी ग्लैमरस लुक से फैंस के दिलों की धड़कन तेज करने का काम करती रहती हैं। एक्ट्रेस के फैशन सेंस की खूब तारीफ भी लोग करते हैं।
गर्मियों के दिनों में कंफर्टेबल रहने के लिए शिवांगी के कॉटन सूट्स से इंस्पिरेशन ली जा सकती है। इस तरह की ट्रेडिशनल आउटफिट खूबसूरती को बढ़ाने का काम भी करती है।
ज्यादातर लड़कियों को ग्रीन कलर पसंद होता है। इस लुक में शिवांगी ने पैरेट ग्रीन कॉटन सूट कैरी किया है, जो उनकी सुंदरता को चार चांद लगा रहा है।
गर्मियों के लिए शिवांगी जोशी का यह व्हाइट कॉटन सूट भी परफेक्ट है। सिंपल लुक कैरी करने के लिए इस सूट को ट्राई किया जा सकता है।
यदि आपको मल्टी कलर सूट पहनना पसंद हैं तो शिवांगी जोशी के इस लुक से जरूर आइडिया लें। किसी भी इवेंट में आप इस तरह के सूट कैरी कर सकती हैं।
शिवांगी जोशी इस रेड कॉटन सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। आप चाहे तो एक्ट्रेस के इस लुक से भी आइडिया ले सकती हैं।
खूबसूरत दिखने के लिए आप शिवांगी जोशी के इस पिंक सूट से आइडिया ले सकती हैं। ऐसा करने से आपका लुक कमाल लगेगा।
गर्मियों में शिवांगी जोशी के खूबसूरत सूट लुक्स से आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं। ऐसी ही अन्य फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ