शादी में आ रही अड़चन तो सावन शिवरात्रि पर करें ये उपाय


By Sahil13, Jul 2023 07:04 PMnaidunia.com

शिवरात्रि

सावन महीने में शिवरात्रि के पर्व को काफी शुभ माना जाता है। इस साल शिवरात्रि 15 जुलाई को है। इस दिन भगवान शिव की पूजा और व्रत का खास महत्व होता है।

शादी में बाधा

कुछ लोगों की कुंडली में शादी से जुड़ी बाधा होती है, जिसकी वजह से उनका रिश्ता तक टूट जाता है। ज्योतिष शास्त्र में शादी की बाधा को दूर करने के उपाय भी बताए गए हैं।

शादी के उपाय

जल्द शादी करने के लिए आपको महाशिवरात्रि के दिन कुछ उपाय अपनाने होंगे। ऐसा करने से आपकी शादी बेहद जल्द हो सकती है।

कच्चा दूध करें अर्पित

शिवरात्रि के दिन कच्चे दूध में शहद और सुगंध मिलाकर भोलेनाथ को अर्पित करना चाहिए। इस दौरान ‘ऊं क्लीं कृष्णाय नम’ मंत्र का जाप करना भी शुभ होता है।

भगवान शिव का अभिषेक

अगर आपकी कुंडली में विवाह से जुड़ा दोष है तो आपको महाशिवरात्रि के दिन स्नान कर सफेद वस्त्र पहनकर जल में कुमकुम, शहद के साथ काले तिल डालकर भगवान का अभिषेक करना चाहिए।

कुंडली विश्लेषण

अगर आपके विवाह में कई बार बाधा आ चुकी है तो ऐसे में आपको कुंडली विश्लेषण करवाना चाहिए। साथ ही, शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा करें।

मंत्रों का जाप

अविवाहित लड़के कुछ मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इनमें ‘पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणिम्’ प्रमुख है। इसके अलावा भी कई अन्य मंत्र है।

पूजा का महत्व

सावन के महीने में शिवजी की पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। ऐसे में आप भगवान से शादी की मनोकामना मांग सकते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Vastu Tips: घर की 8 दिशा में कहां क्या रखें? जानिए