टेस्ट मैच का मतलब यह माना जाता है कि वह 5 दिन तक खेला जा सकता है। लेकिन कई बार ऐसा भी हुआ है कि 2 दिन से भी कम के समय में टेस्ट मैच खत्म हुआ है। आइए जानते है 2 दिन में खत्म हुए टेस्ट मैच के बारे में।
147 सालों में सिर्फ 25 बार ही ऐसा हुआ है कि कोई टेस्ट मैच सिर्फ 2 दिन में खत्म हुआ हो। जनवरी में 25वीं बार यह कारनामा भी भारत ने ही किया था।
जनवरी में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान दो दिन से कम समय में नतीजा आ गया था। इस मैच में भारत ने ही जीत दर्ज की थी।
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को उसी की जमीन पर 7 विकेटों से हराया था। भारत और साउथ अफ्रीका को मिलाकर कुल 107 ओवर बैटिंग की थी। 2 दिन से भी कम समय में यह मैच भारत ने जीत लिया था।
2 दिन से कम के समय में एक प्रतिशत से भी कम टेस्ट मैच खत्म हुए है। 1877 से शुरू हुए टेस्ट के इस खेल में 2522 मैच खेले गए है। 2522 में से सिर्फ 25 मैच ही ऐसे है जो दो दिन में खत्म हुए है।
25 में से 12 बार इंग्लैंड ने टेस्ट मैचों को महज दो दिन में खत्म किया है। ऑस्ट्रेलिया भी 12 मैच दो दिन में खत्म कर चुका है। वेस्टइंडीज 2, जिम्बाब्वे 4 और पाकिस्तान 1 मैच का हिस्सा रही है।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 6 मैच 2 दिन में खत्म हुए है। वहीं 4 दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच 2 दिन में खत्म हुए है।
2 दिन में खत्म होने वाले टेस्ट मैचों में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। भारत ने 3 भी तीन टेस्ट मैच दो दिन के अंदर जीते थे। अफगानिस्तान, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को भारत ने दो दिन में हराया था।