मॉर्निंग वॉक के बाद गर्म या ठंडा पानी पिएं?


By Arbaaj04, Jan 2025 12:05 PMnaidunia.com

मॉर्निंग वॉक करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। वहीं, कुछ लोगों इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि मॉर्निंग वॉक के बाद पानी गर्म या ठंडा पिएं?

मॉर्निंग वॉक बाद पानी

मॉर्निंग वॉक के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए, लेकिन कुछ समय बाद जरूर पानी पीना चाहिए, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

गर्म या ठंडा पानी पिएं?

अगर आप मॉर्निंग वॉक करने के बाद कंफ्यूज रहते हैं कि गर्म या ठंडा पानी पीना चाहिए, तो सेहत के लिहाज से गुनगुना पानी पीना फायदेमंद होता है।

कितना पानी पिएं?

मॉर्निंग वॉक करने बाद कम से कम 1 लीटर पानी का सेवन करना चाहिए। मौसम के मुताबिक भी पानी की मात्रा कम या ज्यादा हो सकती है

वॉक के बाद पानी पीने के फायदे

अगर आप मॉर्निंग वॉक के थोड़ी देर बाद पानी पीते है, तो दिल को फायदा, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर, बीपी कंट्रोल और पानी की पूर्ति होती है।

कितने देर बाद पिएं पानी?

मॉर्निंग वॉक करने बाद कम से कम 15-20 मिनट बाद पानी पीना चाहिए। दरअसल, इतने समय बाद बॉडी का तापमान सामान्य हो जाता है।

वॉक से पहले भी न पिएं पानी

मॉर्निंग वॉक करने से पहले भी ज्यादा पानी का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि पानी पीने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

मॉर्निंग वॉक करने 15 मिनट बाद पानी का सेवन करना फायदेमंद होता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ऊनी कपड़ों से रोएं कैसे निकाले?