लंच के बाद चाय पीना चाहिए या नहीं?


By Arbaaj18, Sep 2024 11:17 AMnaidunia.com

चाय के शौकीन दुनियाभर में हैं, जो रोजाना चाय का सेवन करते है। कई लोगों की आदत होती है कि लंच करने के बाद वो चाय पीते हैं।

लंच के बाद चाय

यह सवाल कई लोगों का होता है कि लंच के बाद चाय पीना चाहिए या नहीं? आइए जानते है कि चाय का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए?

लंच के बाद न पिएं चाय

अगर आपकी आदत में शुमार है कि लंच के बाद रोजाना चाय पीते है, तो परहेज करें। लंच के तुरंत बाद चाय पीना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

पाचन पर प्रभाव

अगर लंच करने के तुरंत बाद चाय का सेवन करते है, तो पाचन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। दरअसल, चाय की पत्तियों अम्लीय पाया जाता है।

पेट में गैस

लंच के बाद दूध वाली चाय का सेवन करने से पेट में गैस बन सकती है। इसके साथ ही, पेट में दर्द और अपच की समस्या भी हो सकती है।

एनीमिया का खतरा

अगर लंच के बाद चाय का सेवन करते है, तो शरीर में एनीमिया का खतरा बढ़ सकता है, क्योंकि आयरन के अवशोषण में बाधा आती है।

1-2 घंटे के बाद पिएं

अगर आप चाय का सेवन करना चाहते है, लंच करने के कम से कम 1 से 2 घंटे बाद ही करें, ताकि पाचन की समस्या न हो।

हेल्थ की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सुबह 1 पान का पत्ता चबाने से मिलते हैं 5 फायदे