गर्मियों में दूध गर्म या ठंडा पीना चाहिए?


By Arbaaj21, Jun 2025 10:23 AMnaidunia.com

अक्सर लोगों की आदत दूध को गर्म करके पीने की होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि गर्मियों में दूध गर्म या ठंडा पीना चाहिए?

दूध का सेवन

दूध का सेवन हर वर्ग के लोग करते हैं, क्योंकि यह कैल्शियम का सबसे अच्छा और सस्ता सोर्स होता है। दूध पीने से शरीर को अन्य लाभ भी होते हैं।

गर्म और ठंडा दूध

गर्मी के मौसम में गर्म दूध पीने से परहेज करना चाहिए। इस मौसम में ठंडे दूध का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा।

पाचन बेहतर

गर्मियों में ठंडा दूध पीने से पाचन बेहतर रहता है। साथ ही, ठंडा दूध जल्दी और आसानी से पच जाता है, जिसकी वजह से पाचन दुरुस्त रहता है।

पेट रहता है ठंडा

अक्सर गर्मी के कारण पेट में बैचेनी होती है। लेकिन ठंडा दूध पीने से पेट में होने वाली बैचेनी कम हो सकती है, क्योंकि दूध पेट को ठंडा रखता है।

शरीर रहता है हाइड्रेट

गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना एक बड़ा कम है। बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए ठंडे दूध का सेवन किया जा सकता है।

भूख पर कंट्रोल

गर्मियों में ठंडा दूध पीने से भूख पर भी कंट्रोल बना रहता है। गर्मी के मौसम में खाने से ज्यादा पानी वाली चीजों का सेवन करना चाहिए।

गर्मी में ठंडा दूध का सेवन करना चाहिए। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Health News: किडनी में सूजन होने पर नजर आते हैं ये लक्षण