बवासीर के मरीजों को किसी भी चीज का सेवन करने से पहले जान लेना चाहिए कि यह फायदेमंद है या नुकसादायक।
मीठी चीजें खाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन कई समस्याओं में यह नुकसान भी हो सकती है। बवासीर वालों को भी मीठा खाने से परहेज करना चाहिए।
मीठी चीजों का सेवन करने से शरीर में सूजन बढ़ती है, जिससे बवासीर की सूजन भी हो सकती है। सूजन बढ़ने से दर्द भी बढ़ सकता है।
मीठी चीजों का सेवन करने से पाचन काफी धीमा हो जाता है, जिससे कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। कब्ज बवासीर का मुख्य कारण होता है।
मीठा खाने से शरीर का वजन भी तेजी से बढ़ता है। वजन बढ़ाने के कारण बवासीर के लक्षण भी बढ़ सकते है। इसलिए, मीठी चीजें खाने से बचें।
मीठा खाने से न केवल बवासीर की समस्या बढ़ती है बल्कि कई शारीरिक समस्याएं भी बढ़ती है। मीठी चीजों का सेवन कम से कम करना चाहिए।
बवासीर के मरीजों को खूब सारा पानी पीना चाहिए। साथ ही, डाइट में फाइबर फूड्स, फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए।