चुटकियों में बीपी कंट्रोल करने के लिए क्या खाना चाहिए?


By Ram Janam Chauhan09, Jun 2025 11:58 AMnaidunia.com

बीपी बढ़ना सामान्य है, लेकिन बार-बार बढ़ने पर शरीर में कई गंभीर समस्याएं हो सकती है। ऐसे में इसे कंट्रोल करने के लिए ये चीजें ट्राई कर सकते हैं।

केला ब्लड प्रेशर में फायदेमंद

केले में पोटैशियम होता है, जो शरीर में ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में सहायता कर सकता है। इसलिए, रोजाना 1-2 केला सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

तुलसी की पत्तियां करें सेवन

सुबह के समय खाली पेट तुलसी की पत्तियां चबाने से बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, शरीर में जमा गंदगी भी साफ हो सकती है।

लहसुन करें सेवन

लहसुन में एलिसिन नामक पोषक तत्व होता है, जो शरीर की नसों को शांत करने में सहायता करता है। जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो सकता है।

चुकंदर जूस करें सेवन

चुकंदर के जूस में नाइट्रेट मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार हो सकता है। इसलिए, रोजाना सुबह एक गिलास चुंकदर का जूस सेवन कर सकते हैं।

रोजाना करें एक्सरसाइज

ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या खराब जीवनशैली के कारण हो सकती है। ऐसे में अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करते हैं, तो ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो सकता है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या बार-बार होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

Uric Acid कम करना चाहते हैं, तो 3 देसी जड़ी-बूटियां डाइट में करें शामिल