शुगर में खीरा खाना चाहिए या नहीं?


By Arbaaj08, Dec 2024 02:23 PMnaidunia.com

खीरा सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए सब कुछ अच्छा नहीं होता है। आइए जानते हैं कि शुगर में खीरा खाना चाहिए या नहीं?

शुगर की समस्या

शरीर में जब ब्लड शुगर की मात्रा हाई होती है, तो उसे ही शुगर यानी डायबिटीज बोलते है। यह लाइलाज समस्या है, जो केवल खानपान और दवा से कंट्रोल हो सकती है। यह समस्या जड़ से खत्म नहीं होती है।

खीरा और शुगर

खीरा सुपरफूड माना जाता है। अगर आप ब्लड शुगर के मरीज है, तो इसका सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें कई फायदेमंद तत्व पाए जाते हैं।

खीरे में फाइबर

ब्लड शुगर की समस्या में खीरा इसलिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें हाई फाइबर पाया जाता है, जो शुगर को बढ़ने नहीं देता है।

खीरे में कुकुर बिटासिन

खीरा डायबिटीज में इसलिए भी लाभकारी होता है, क्योंकि इसमें कुकुर बिटासिन पाया जाता है, जो शरीर में इंसुलिन के उत्पादन में मदद करता है।

खीरे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स

इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा काफी कम होती है, जिससे शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने की संभावना भी कम हो जाती है।

शुगर के मरीज खीरा खा सकते हैं। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

काली गाजर खाने से शरीर को मिलते हैं 5 फायदे