सर्दियों में दही खाना चाहिए या नहीं?


By Arbaaj17, Dec 2024 03:39 PMnaidunia.com

सर्दी का मौसम आते ही लोग पहनावे के साथ ही डाइट में भी बदलाव करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि सर्दियों में दही खाना चाहिए या नहीं?

दही का सेवन

अक्सर दही का सेवन गर्मियों के मौसम में ज्यादा किया जाता है, जिसके कारण कई लोग सर्दियों में दही का सेवन नहीं करते हैं।

खा सकते हैं दही

दही की तासीर ठंडी होती है, लेकिन फिर भी सर्दियों में इसका सीमित मात्रा में सेवन करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

हड्डियों को मजबूती

सर्दियों में दही का सेवन करने से शरीर की हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती है,क्योंकि इसमें कैल्शियम और विटामिन-डी पाया जाता है।

आंतों के लिए अच्छा

दही का सेवन करने से आंतों को भी फायदा मिलता है। दरअसल, दही में प्रोबायोटिक्स पाया जाता है, जो आंतों के बैक्टीरिया को संतुलित रखता हैं।

इम्यूनिटी बूस्ट

सर्दियों में सीमित दही का सेवन करने से इम्यूनिटी भी बेहतर होती है, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-सी पाया जाता है।

सर्दी-जुकाम में न खाएं

सर्दियों में दही का सेवन करना फायदेमंद तो होता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि जब सर्दी-जुकाम हो तो दही न खाएं।

दही का सेवन सर्दियों में किया जा सकता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

फेस वॉश करते समय अधिकतर लोग करते हैं ये गलतियां