मान्यताओं के अनुसार, शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। शनि देव इंसानों को उसके कर्म अनुसार फल देते है।
शनि देव की पूजा काफी ध्यान से करनी चाहिए। अगर शनि देव नाराज हो जाते है, तो जीवन में उथल-पुथल मच जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि देव की पूजा महिलाओं के लिए वर्जित है। महिलाओं को शनि देव की पूजा करने से परहेज करना चाहिए।
अगर किसी महिला की कुंडली में शनि का दोष है, तो शनि देव की पूजा न करके ये कुछ उपाय कर सकती है। इन उपायों को करने से शनि देव प्रसन्न हो सकते है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
कुंडली से शनि दोष को होने पर महिलाएं शनिवार के दिन काले तिल का दान करें। काला तिल किसी जरूरतमंद को दें।
महिलाएं शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन लोहे का दान भी कर सकती हैं। लोह दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
महिलाओं के लिए शनि देव की पूजा वर्जित हैं, लेकिन कुछ उपाय करके शनि देव को प्रसन्न कर सकती हैं। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ