हिंदू धर्म में दीपक जलाना शुभ और फलदायी माना जाता है। दीपक जलाने के लिए कई तेलों का इस्तेमाल किया जाता है।
दीपक कई तेलों से जलाया जा सकता है, लेकिन सरसों के तेल से दीपक जलाने से अद्भुत फायदे मिलते हैं परंतु आपको पता है क्या किस दिन इस तेल से दीपक जलाना चाहिए।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सरसों के तेल से दीपक शनिवार को जलाना चाहिए। इस दिन सरसों के तेल से दीपक जलाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिवार के सरसों के तेल से इसलिए दीपक जलाना चाहिए क्योंकि सरसों का तेल न्याय के देवता को प्रिय है।
शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि दोष दूर होता है। शनि दोष व्यक्ति की जीवन में तूफान खड़ा कर सकता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाने से घर में सुख-शांति आती है।
अगर शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जला रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि दीपक को मुख्य द्वार पर रखें।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
सरसों के तेल का दीपक शनिवार के दिन जलाना शुभ माना जाता है। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ