ब्रेकअप के बाद एक्‍स से दोस्ती रखना सही या गलत?


By Sahil03, Jun 2024 05:36 PMnaidunia.com

ब्रेकअप होना

रिलेशनशिप में पार्टनर से अलग होने को ही ब्रेकअप का नाम दिया जाता है। आजकल एक नया ट्रेंड चला है कि लोग ब्रेकअप के बाद एक्स के साथ दोस्ती कर लेते हैं।

एक्स पार्टनर से दोस्ती

सवाल खड़ा होता है कि क्या ब्रेकअप के बाद एक्स पार्टनर के साथ दोस्ती करनी चाहिए या नहीं। दरअसल, इस बारे में पता लगाने के लिए आपको कुछ बातों पर ध्यान देना होगा।

ब्रेकअप के बारे में विचार करें

एक्स पार्टनर के साथ दोस्ती रखने से पहले पहले ब्रेकअप पर विचार करें। यदि आपका रिश्ता गलत तरीके से नहीं टूटा है यानी आपको धोखा नहीं मिला है तो आप दोस्ती रख सकते हैं।

भविष्य के बारे में सोचें

अपने पूर्व साथी के साथ दोस्ती करने से पहले भविष्य के बारे में विचार करें। दरअसल, कुछ पार्टनर को पसंद नहीं होता है कि उनकी पत्नी या गर्लफ्रेंड एक्स के साथ किसी तरह का रिश्ता रखें।

दोस्ती में सीमाएं निर्धारित करें

एक्स पार्टनर के साथ दोस्ती रखना चाहते हैं तो दोस्ती में कुछ सीमाएं जरूर निर्धारित करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि इस फ्रेंडशिप का बुरा असर आपके नए रिश्तों पर न पड़ें।

खुद को समय दें

ब्रेकअप के तुरंत बाद दोस्ती नहीं करनी चाहिए। इससे पहले आपको खुद को थोड़ा समय देना चाहिए, ताकि आप खुद को संभाल पाएं।

अपने अंतर्मन की आवाज सुनें

दोस्ती करने से पहले अपने अंतर्मन की सुनें। यदि आपको एक्स पार्टनर को दोस्त बनाना सही लगता है तो आप दोस्ती रख सकते हैं।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई सूचना केवल आपकी जानकारी के लिए है। इस विषय पर सभी के अलग-अलग विचार हो सकते हैं। ऐसे मामलों में आपको अपने दिल की सुननी चाहिए।

यहां हमने जाना कि ब्रेकअप के बाद क्या एक्स पार्टनर के साथ दोस्ती रखनी चाहिए या नहीं। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गर्मी में रोजाना केला खाने से क्या होगा?