कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए सुबह क्या खाना चाहिए?


By Arbaaj06, Jun 2024 04:44 PMnaidunia.com

कोलेस्ट्रॉल की समस्या

कोलेस्ट्रॉल लाइफस्टाइल से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होने से हार्ट संबंधित समस्या होने लगती है।

सुबह क्या खाएं?

अगर आप कोलेस्ट्रॉल के मरीज है, तो खानपान का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं कि खाली पेट सुबह क्या खाने से कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है।

चिया सीड्स

चिया सीड्स कोलेस्ट्रॉल की समस्या में फायदेमंद होता है। ऐसे में आप खाली पेट चिया सीड्स का पानी पी सकते है, जो कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने नहीं देता है।

भीगे बादाम

कोलेस्ट्रॉल के मरीज खाली पेट का सेवन करें। खाली पेट बादाम का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है, लेकिन बादाम को भिगोकर खाएं।

किशमिश खाएं

किशमिश में मौजूद पोषक तत्व शरीर से गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकलता है। ऐसे में सुबह आप खाली पेट किशमिश का सेवन कर सकते है।

मेथी का पानी

मेथी पोषक तत्व से भरपूर माना जाता है, लेकिन इसका पानी खाली पेट पीना कोलेस्ट्रॉल में रामबाण माना जाता है। रात को मेथी भिगोकर सुबह उसका पानी पिएं।

अलसी के बीज

इन सभी चीजों के अलावा, कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अलसी के बीज के पानी को भी पिया जा सकता है।

किसी एक का करें सेवन

अगर आप खाली पेट बीज के पानी को पीते है, तो अलसी, मेथी या फिर चिया सीड्स में से किसी का ही सेवन करें।

इन चीजों का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तरबूज के बीज इन लोगों के लिए है अमृत