कई लोगों को सामान्य स्नान के बजाय शॉवर लेना ज्यादा पसंद होता है। शॉवर लेने से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और फ्रेशनेस भी महसूस होती है।
हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है शॉवर लेने से जहां शरीर की थकान दूर होती है, वहीं मानसिक व शारीरिक तनाव भी दूर होता है।
शॉवर लेने से पहले शरीर में तेल लगाना फायदेमंद होता है। ऐसा करने से त्वचा पहले से ज्यादा मुलायम बनी रहती है। स्किन के हिसाब से तेल का चयन करें।
डॉक्टर अखिलेश भार्गव के मुताबिक, शरीर को 10 मिनट से ज्यादा पानी में नहीं रखना चाहिए। बीच में ब्रेक जरूर लेना चाहिए। 10 मिनट से ज्यादा शॉवर न लें।
हल्के गर्म पानी से शॉवर लेना शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। मौसम के अनुसार, पानी के तापमान का ध्यान रखना चाहिए।
शरीर के लिए हमेशा बहुत कम Ph मान वाले साबुन का ही उपयोग करना चाहिए। शॉवर लेने के बाद शरीर पर तिल का तेल लगाना लाभकारी होता है।