श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। अभिनेत्री ने कम समय में ही बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली है। उनकी कुछ फिल्में ऐसी हैं, जो हर बार देखने पर उतनी ही शानदार लगती हैं।
आज हम इस लेख के जरिए उनकी कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आपको भी एक बार जरूर देखना चाहिए।
आशिकी 2 ने श्रद्धा कपूर की बॉलीवुड में पहचान बनाई। अरिजीत सिंह के रोमांटिक गानों और इमोशनल लव स्टोरी के साथ ये फिल्म आज भी लोगों को खूब पसंद आती है।
इस मूवी में श्रद्धा का किरदार मासूम और दिल को छू लेने वाला है। उनकी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया।
साल 2014 में आई फिल्म हैदर में श्रद्धा का अभिनय बेहद शानदार था। उनकी जोड़ी को शाहिद कपूर के साथ काफी पसंद किया गया था।
साल 2019 में आई फिल्म छिछोरे में श्रद्धा और सुशांत के रोल को लोगों ने काफी पसंद किया था। यह फिल्म दिल छू लेने वाली है।
साल 2018 में आई यह फिल्म कॉमेडी और हॉरर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है। श्रद्धा की मिस्ट्री से भरी परफॉर्मेंस और राजकुमार राव के साथ उनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था।
श्रद्धा कपूर की 5 एवरग्रीन फिल्में, जिन्हें 1 बार जरूर देखें। इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com