2024 में श्रद्धा कपूर की ये फिल्में होंगी रिलीज


By Prakhar Pandey10, Jan 2024 02:05 PMnaidunia.com

श्रद्धा कपूर

फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से नाम कमाने वाली श्रद्धा ने फिल्म दर फिल्म अपने हुनर को प्रूफ किया है। आइए जानते है 2024 में श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्मों के बारे में।

कैसा रहा साल 2023?

2023 में श्रद्धा की सिर्फ एक फिल्म आई थी। श्रद्धा ने इस 2023 में ‘तू झूठी मैं मक्कार’ फिल्म में काम किया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी रही थी।

दमदार अदाकारा

श्रद्धा को उनकी फिल्म सेलेक्शन और शानदार अभिनय के लिए काफी ज्यादा सराहा जाता है। कॉमेडी से लेकर एक्शन और रोमांस फिल्मों तक एक्ट्रेस हर फिल्म जबरदस्त किरदार निभाती है।

चंदू चैंपियन

चंदू चैंपियन एक एक्शन बॉयोग्राफी ड्रामा फिल्म होने वाली है। कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में श्रद्धा कपूर भी अहम भूमिका में होंगी।

स्टार कास्ट

फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा कार्तिक आर्यन और कैटरीना कैफ भी होंगी। 14 जून 2024 को चंदू चैंपियन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

स्त्री 2

स्त्री एक फ्रेंचाइजी फिल्म है, जिसका दूसरा पार्ट भी इसी साल अगस्त के महीने में रिलीज होगा। स्त्री में फिर एक बार श्रद्धा कपूर नजर आने वाली है।

कॉमेडी हॉरर फिल्म

स्त्री 2 एक कॉमेडी हॉरर फिल्म होने वाली है। इस कॉमेडी थ्रिलर फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा तमन्ना भाटिया और राजकुमार राव भी होंगे। यह फिल्म भी 30 अगस्त 2024 तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

अनुराग बसु की फिल्म

श्रद्धा इस साल अनुराग बसु के एक प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू करने वाली है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह भी होंगे।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

यश की आने वाली 5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लाएगी सुनामी