KGF से फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर यश 38 साल के हो चुके हैं। एक्टर ने पर्दे पर अब तक 19 फिल्मों में काम किया है।
रॉकस्टार यश ने 2022 में वर्ल्ड वाइड 1215 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म KGF चैप्टर 2 दी है। यह RRR के बाद साल की दूसरी सबसे बडी फिल्म थी।
यश बॉक्स पर आने वाले दिनों में भी राज करने वाले हैं। उनकी 5 ऐसी फिल्में कतार में हैं जो थिएटरों में आग लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
साल 2024 में यश को पवन वादेयर के निर्देशन वाली कन्नड़ फिल्म गुगली 2 में देखा जाएगा। इस फिल्म में उनकी को एक्ट्रेस कृति खरबंदा है।
यश को इस वर्ष कन्नड़ फिल्म माय नेम इज कियारटका में भी देखा जाएगा। अनिल कुमार इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं और नंदेता श्वेता हीरोइन हैं।
यश को इस वर्ष कन्नड़ फिल्म माय नेम इज कियारटका में भी देखा जाएगा। अनिल कुमार इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं और नंदेता श्वेता हीरोइन हैं।
एक और कन्नड़ फिल्म जिसे गीता मोहनदास ने डायरेक्ट किया है वो फिल्म टॉक्सिक भी यश की होने वाली है। इसमें करीना कपूर हीरोइन हो सकती हैं।
रॉकस्टार यश रामायण में रावण का रोल निभाने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म 700 करोड़ रुपए में बनाई जा रही है। यह भारत की सबसे महंगी फिल्म होगी।
यश अपनी सफल फ्रेंचाइजी KGF के साथ एक बार फिर वापसी करेंगे। प्रशांत नील निर्देशित इस फिल्म में प्रभास की अहम भूमिका हो सकती है।