2024 के पहले महीने में खरीदनी है गाड़ी, नोट करें शुभ मुहूर्त


By Prakhar Pandey01, Jan 2024 08:42 AMnaidunia.com

वाहन खरीद

नए साल में वाहन खरीदने की तैयारी कर रहे है, तो शुभ मुहूर्त जान ले। आइए जानते है जनवरी 2024 में वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्तों के बारे में।

सही निर्णय

वाहन की खरीदारी शुभ मुहूर्त में करने से परिवार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदने से सफलता के मार्ग खुलते है।

7 और 14 जनवरी

7 जनवरी को रात्रि 10.08 मिनट से 8 जनवरी रात 12.46 बजे तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। वहीं 14 जनवरी को सुबह 07.15 मिनट से सुबह 07.59 बजे तक धनिष्ठा नक्षत्र में वाहन खरीदना शुभ होता है।

15 और 17 जनवरी

15 जनवरी को सुबह 7.15 मिनट से सुबह 8.07 तक पूर्वाभाद्रपद और शतभिषा नक्षत्र है। 17 जनवरी 2024 को रात 10.06 मिनट से 18 जनवरी तड़के सुबह 03.33 बजे तक, रेवती नक्षत्र रहेगा।

रोहिणी नक्षत्र और मृगशिरा नक्षत्र

21 जनवरी को सुबह 07.14 मिनट से शाम 07.26 बजे तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। वहीं 22 जनवरी को भी शाम 07.51 मिनट से 23 जनवरी दोपहर 04.58 बजे तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।

पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र

24 जनवरी को रात्रि 09.49 मिनट से 25 जनवरी सुबह 07.13 बजे तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। वही 25 तारीख को सुबह 07.13 मिनट से 26 जनवरी सुबह 07.12 बजे तक पुष्य और पुनर्वसु नक्षत्र रहने वाला है।

पुष्य और हस्त चित्रा नक्षत्र

26 जनवरी को सुबह 07.12 मिनट से सुबह 10.28 बजे तक की पुष्य नक्षत्र होगा। वहीं 31 जनवरी को सुबह 07.10 मिनट से 1 फरवरी सुबह 07.10 बजे तक हस्त और चित्रा नक्षत्र होगा।

शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदने का लाभ

शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। नए साल में पंचांग के अनुसार, वाहन खरीदकर शुभ मुहूर्त में ही घर लाना चाहिए।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हरसिंगार का पौधा घर में लगाने के फायदे